लोहरदगा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति एवं किसान समिति, लोहरदगा जिला के योग शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।