रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में खड़ी बाइक में लगी आग, धू धू कर जली बाइक, वीडियो हुआ वायरल
सोनभद्र के खलियारी सुअरसोत रोड पर तेज धूप से बाइक में आग लग गई जिसका वीडियो मंगलवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जानकारी के मुताबिक माची थाना क्षेत्र के खलियारी सुअरसोत रोड पर एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर जा रहा था दरमा मोड़ के पास वह बाइक खड़ा कर बाथरूम करने लगा इस दौरान तेज धूप के कारण बाइक में अचानक आग लग गई आग लगने से बाइक धू धू कर जलने लगी ।