इंदौर: हीरा नगर क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Indore, Indore | May 26, 2026 मंगलवार 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।