बांका: बांका में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Banka, Banka | May 7, 2026 बांका जिले के एक गांव में दो बच्चों की मां अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना को लेकर महिला के पति ने गुरुवार की शाम 4 बजे स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने के लिए बाहर गया हुआ था। जब घर लौटा तो देखा कि घर में उसकी पत्नी नहीं थी, जबकि दोनों बच्चे घर पर मौजूद थे।