गंदगी फैलाने वाले बारदान व्यापारियों के 8 गोदाम हुए सील, लिखित आश्वासन पर खोले गए 🗑️🔒
उज्जैन कृषि उपज मंडी में जूट और नायलॉन की सुतली खुले में फेंककर गंदगी फैलाने वाले 8 बारदान व्यापारियों के गोदामों को मंडी प्रशासन ने सील कर दिया था। नगर निगम के नोटिस और समझाइश के बावजूद व्यापारियों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी। गोदाम सील होने के बाद व्यापारियों ने मंडी सचिव राजेश गोयल के साथ बैठक की और भविष्य में गंदगी न फैलाने तथा स्वच्छता नियमों का पालन करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद प्रशासन ने व्यापार प्रभावित न हो, इसे देखते हुए गोदाम वापस खोल दिए।
#UjjainNews #SwachhBharat #UjjainMandi #UjjainNagarNigam #MPNews