फुलवारी: महावीर कैंसर संस्थान के पास लगा भीषण जाम, लोगों ने एंबुलेंस को जाने की जगह दी, कुछ ही दूरी पर फिर फंस गया एम्बुलेंस
फुलवारी शरीफ के महावीर कैंसर संस्थान के पास सोमवार शाम 4:30 बजे भीषण जाम की स्थिति बन गई। काफी देर तक वाहन ने रेंगती हुई नजर आई। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। मुश्किल से कुछ वाहन मालिकों ने एंबुलेंस को आगे जाने की जगह दी लेकिन यह जाम इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मीटर की दूरी पर एंबुलेंस फिर से फंस गई।