फुलवारी: फुलवारी शरीफ में शारदीय नवरात्र और विजयदशमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए निकला फ्लैग मार्च
शारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।प्रशासन के द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है की नवरात्र और विजयदशमी में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो।वहीं सोमवार को शाम 4:00 बजे फुलवारी शरीफ थाना के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारी शरीफ-1 के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।