जसवंतनगर: दोधुआ गोपालपुर में खुली ग्राम पंचायत लाइब्रेरी, मोंटी ने किया शुभारंभ और शिक्षा व संस्कारों पर दिया जोर
दोधुआ गोपालपुर में मिशन अध्ययन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज कुमार “मोंटी यादव” ने ग्राम पंचायत लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अनुज कुमार “मोंटी यादव” ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का होना भी आवश्यक है।