उनियारा: विधायक राजेंद्र गुर्जर की जनसुनवाई में लोगों ने विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
Uniara, Tonk | May 9, 2026 उनियारा क्षेत्र के लोगों ने देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर की जनसुनवाई में पंहुचकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। शनिवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजेंद्र गुर्जर ने नियमित जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समस्या निराकरण को लेकर निर्देश दिए।