तरबगंज: बड़े मंगलवार को तरबगंज तहसील के सैकड़ों स्थानों पर हुआ प्रसाद वितरण, सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने लगाई हाजिरी
तरबगंज तहसील क्षेत्र के सभी कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार को बड़े पैमाने पर भंडारा व प्रसाद वितरण आयोजित हुआ। तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज, वजीरगंज, बलेश्वरगंज समेत सभी कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सांसद करणभूषण सिंह ने तरबगंज में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण किया।