तरबगंज: नवाबगंज के लोलपुर में पूर्व सांसद विनयशंकर तिवारी का समर्थकों ने किया स्वागत, सरकार बदलने के लिए संघर्ष का आह्वान किया
नवाबगंज के लोलपुर हाइबे पर पूर्व सांसद विनय शंकर तिवारी का समर्थकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर उन्होंने वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने के लिए संघर्ष का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा। उन्होंने सभी के सामूहिक सहयोग सरकार को उखाड़ फेंकने का भरोसा दिलाया।