विजयीपुर: विजयीपुर बाजार में युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी: थानाध्यक्ष
विजयीपुर बाजार में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान नवतन गांव निवासी पंकज राम के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी कर मडर गांव से घर लौट रहा था। इसी दौरान शनिचरी बाजार के पास पहले से मौजूद कृष्णा राम अपने करीब दस साथियों के साथ उसे रोक लिया और मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसका मोबाइल भी क्ष