जमुई: कोल्हुआ में शिव शक्ति महायज्ञ से उमड़ा आस्था का सागर
Jamui, Jamui | Apr 18, 2026 गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ गांव स्थित बाबा धनश्याम स्थान प्रांगण शनिवार 11 बजे शिवभक्ति और आस्था के महासंगम में तब्दील हो गया। श्री श्री 108 शिव शक्ति महायज्ञ सह शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ 1100 कुंवारी कन्याओं एवं ग्रामीण महिलाओं की ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। 18 से 26 अप्रैल तक चलेगी।