फिरोज़ाबाद: भदान रेलवे पुल के समीप तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पुलिस दारोगा को कुचला,दारोगा की हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के भदान रेलवे पुल के समीप तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पुलिस दारोगा को कुचलकर मोके सें फरार हो गया। घटना में थाना नगला खंगर में तैनात दारोगा प्रमोद यादव की दर्दनाक मौत हुई है। बताया जाता है बाइक सवार दारोगा सीओ सिरसागंज सें सरकारी काम सें मिलने जा रहा था। मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं है।