पुपरी: सुरसंड के बनौली चौक के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल
सुरसंड के बनौली चौक के निकट रविवार की शाम 6 बजे बाइक के सन्तुलन बिगड़ जाने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सुरसंड निवासी अनिल कुमार जख्मी हो गया। जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरसंड में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।