झुंझुनू: बेखौफ बदमाशों ने झुंझुनूं में पेट्रोल डालकर वर्कशॉप को फूंका, 18 गाड़ियां जलकर हुई खाक, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
झुंझुनूं शहर के चूरू बाइपास रोड पर शनिवार देर रात बदमाशों ने अपराध का तांडव मचाते हुए मन्नत मोटर्स वर्कशॉप को आग के हवाले कर दिया। वर्कशॉप संचालक के अनुसार मरम्मत के लिए खड़ी करीब 18 कारें देखते ही देखते आग की लपटों में समा गईं। घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब अचानक उठी आग की लपटों और धमाकों ने पूरे इलाके में अफरा–तफरी मचा दी।