रायसेन: दो घंटे की तेज बारिश से रायसेन जलमग्न, महामाया चौक पर दो फीट पानी, बिजली व्यवस्था ठप
Raisen, Raisen | Jun 26, 2026 रायसेन शहर में गुरुवार शाम 7 बजे से हुई दो घंटे की तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा असर महामाया चौक क्षेत्र में देखने को मिला, जहां करीब दो फीट तक पानी भर गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और कई दोपहिया व चारपहिय