बरेली: जिले में गेहूं खरीद शुरू, 120 क्रय केंद्र सक्रिय, डीएम बरेली ने दी जानकारी
बरेली में गेहूं खरीद 30 मार्च से शुरू हो गई है। डीएम अविनाश सिंह के अनुसार 101 लक्ष्य के सापेक्ष 107 स्थाई व 13 मोबाइल केंद्र खोले गए हैं। अब तक 6438 किसानों का पंजीकरण हुआ है। इस बार एमएसपी 2585 रुपये प्रति कुंतल तय है और खरीद 15 जून तक चलेगी। प्रशासन ने लक्ष्य से अधिक खरीद का दावा किया है।