मोहनलालगंज: ग्रामसभा खुजौली में सरकारी जमीन कब्जे का विरोध करना प्रधान को पड़ा भारी, दबंग पिता -पुत्र ने प्रधान को किया घायल, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मोहनलालगंज के खुजौली गांव में बीते दिन खनन की मिट्टी डम्फरो से मंगाकर सरकारी जमीन की कब्ज़ा कर रहे पिता-पुत्र को मना करना प्रधान को महंगा पड़ गया। दबंग पिता -पुत्र ने प्रधान की बुरी तरह पिटाई कर सिर फोड़ कर घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग गए. पीड़ित प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी-पुत्र के विरूद्व मारपीट,जान से मारने की धमकी समेत एससी/एसटी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।