मोहनलालगंज: सिसेंडी गांव में विजिलेंस की हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही, इंस्पेक्टर, SDO और JE रहें मौजूद
मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में बिजलेंस की ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई। विजलेंस इंस्पेक्टर ,एसडीओ और जेई समेत अन्य कर्मचारियों के मौजूदगी में कमर्शियल व घरेलू मीटर की चेकिंग हुई। इसी दौरान कर्मचारियों ने बताया की घरेलू कनेक्शन पर कॉमर्शियल बिजली का इस्तेमाल करेंगे तो कनेक्शन कटेगा ही साथ ही भारी भरकम जुर्माना भी अदा करना होगा। इसके बावजूद भी कुछ लोग इसके विपरीत काम कर रहे है।