छतरपुर नगर: डीईओ ऑफिस में समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के बाबू मोबाइल पर ताश खेलते दिखे, वीडियो वायरल
छतरपुर शिक्षा विभाग के चर्चित बाबू राघवेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार की शाम 4 बजे वायरल हो रहा है, जिसमें वे समीक्षा बैठक के दौरान मोबाइल पर ताश खेलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैठक नवागत डीईओ एवं डिप्टी कलेक्टर Kaushal Singh की मौजूदगी में चल रही थी। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।