चैनपुर: आकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित पारा शिक्षकों ने डालटनगंज विधायक को शाहपुर आवास पर सौंपा मांग पत्र
आकलन उत्तीर्ण सह प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ की ओर से रविवार शाम 5 बजे शाहपुर स्थित डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया आवास पर विधायक आलोक चौरसिया को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें आकलन उत्तीर्ण को जे टेट समतुल्य मान्यता देने, उच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य का समान वेतनमान देने की मांग की।