बांदा: उ0प्र0 शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत तिंदवारी पुलिस ने फर्जी जमानतदारों को किया गिरफ्तार
Banda, Banda | Dec 2, 2025 उ0प्र0 शासन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के क्रम मे थाना तिंदवारी पुलिस नें फर्जी जमानतदारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 35 आधार कार्ड व अन्य कागजात एक सीपीयू एक प्रिंटर एक टीएफटी एक की बोर्ड एक माउस एक एक्सटेंशन फर्जी परिपत्र तैयार हेतु प्रयुक्त सामान पुलिस नें बरामद किया है।