कोंडागांव: खाद, बिजली और केसीसी ऋण की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस का आंदोलन, 29 जून से 3 जुलाई तक चक्का जाम
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी ने 29 जून से 3 जुलाई तक चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम आंदोलन करने की घोषणा की है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम कुमार साहू ने तहसीलदार माकड़ी को सूचना पत्र सौंपा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जून को शामपुर,30 को माकड़ी, 1 जुलाई को राँधना, 2 को हीरापुर और 3 को अमरावती में ह