गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता के बैंक खाते में लौटाया 3 लाख रुपए,दिया धन्यवाद
गया साइबर थाना पुलिस ने पीड़िता के बैंक खाते से अवैध निकासी मामले में 3 लाख रुपए की राशि लौटाई है।एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वादिनि रेखा देवी के द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया।जिसमे बताया कि बैंक खाता से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 3 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया गया है।