बस्ती: शिवनगर तुरकहिया निवासी तलहा यजदानी ने डा. मुसाब खान से ₹5 लाख 20 हजार वापस दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक से की मांग
Basti, Basti | Feb 8, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवनगर तुरकहिया निवासी तलहा यजदानी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दक्षिण दरवाजा के निकट स्थित सिटी हास्पिटल के डा.मुसाब खान से 5 लाख 20 हजार रूपया वापस दिलाने और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।पीड़ित ने बताया कि उन्होने सिटी हास्पिटल के डा.मुसाब खान को सिटी अस्पताल में उपकरण आदि खरीद के लिये 5 लाख 20 हजार रूपए दिया था।