कांके: पहाड़ी मंदिर न्यास बोर्ड पर लाखों रुपये के गबन का आरोप, भोले की फौज के बैनर तले विरोध प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | May 4, 2026 पहाड़ी मंदिर का न्यास बोर्ड पर लाखों रुपए गबन का आरोप लगा है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे भोले की फौज के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया। विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि मंदिर को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान न्यास बोर्ड के सचिव पर भी गंभीर आरोप लगाए गए और लेन-देन की जांच की मांग की गई।