आगर से गुजरात के पालीताणा स्थित जैन समाज के पवित्र तीर्थराज शत्रुंजय की कठिन छठ यात्रा कर लौटे तपस्वी युवकों का गुरुवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस सुबह 11 बजे वासुपूज्य तारक धाम जैन मंदिर से प्रारंभ होकर बैंड-बाजों और भगवान आदिनाथ के जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए इमली गली स्थित उपाश्रय पहुंचा।