गिरिडीह: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने समाहरणालय सभागार में समीक्षात्मक बैठक की
झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने बुधवार को 12 बजे समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की गई।यहां समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में तथा समिति के सदस्य सह बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो,घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन तथा टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।