विशुनपुरा ब्लाक के मनिकौरा गांव के जुड़ी चौराहे के समीप स्थित प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर एवं मठ की भूमि पर कब्जा के प्रयास को लेकर माहौन तनावपूर्ण हो गया था। मंदिर परिसर की भूमि पर स्टेडियम निर्माण के नाम पर दीवार खड़ी की जा रही थी। साधु-संतों और ग्रामीणों की शिकायत पर विश्व हिंदू महासंघ ने विरोध किया। जानकारी होने पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोकवाया। बताया जा रहा कि बंजर भूमि पर प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर, देवी-देवताओं के मंदिर व यज्ञशाला स्थित है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग मंदिर परिसर को चारों तरफ से घेरकर स्टेडियम बनवाने के नाम पर दीवार खड़ी कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी भी हाल में मठ मंदिरों की जमीनों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ जनपद कुशीनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों में नरेंद्र मिश्रा, श्यामबदन यादव , रमाशंकर साधु, सुभाष गिरी साधु, विशुनदेव गिरी , ब्रजबासुरी साहनी, कैलाश कुशवाहा, मंटू यादव, आनन्द कुमार पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश यादव, राजा, सुभाष यादव आत्मा गुप्ता, अजय यादव, अभिनव कुमार, रविन्द्र गुप्ता, भेखा गुप्ता, मार्कण्डेय कुमार हरीलाल गुप्ता सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
#KushinagarNews #YogiGovernment #विहिम Rajan Jaiswal राजेश्वर सिंह नीरज सिंह बिट्टु