रामपुर: ज़िला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की कमी, मरीज़ बेहाल #jansamasya
Rampur, Rampur | Jun 27, 2025 ज़िला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञों की भारी कमी के कारण मरीज़ों को आपात स्थिति में मुरादाबाद, बरेली या दिल्ली रेफर करना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है। ज़िला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के लिए हर तीन महीने में शासन को लिखा जाता है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।