भरतपुर: नदबई विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
नदबई विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की वर्षों पुरानी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुमित अंबेश के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने जलभराव, कच्चे नालों को पक्का करने, बरसाती पानी की निकासी, जर्जर रास्तों के निर्माण और विकास कार्यों की मांग उठाई।