हुज़ूर: भोपाल के बिट्ठल मार्केट में तेज धूप में चक्कर खाकर गिरे बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 भोपाल में तेज गर्मी के चलते मोपैड सवार बुजुर्ग चक्कर खाकर बिट्ठल मार्केंट में गिर गए। राहगीरों ने उन्हें जेपी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग संस्कृति विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।