टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा बड़ागांव थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया।