कोचस: कोचस में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान
Kochas, Rohtas | Jul 14, 2026 कोचस नगर पंचायत में अतिक्रमण और लगातार लगने वाले जाम की समस्या को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाने का फैसला लिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर्वे पूरा होने के बाद दो दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू कर दी जाए.