#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur
*1. पुलिस शहीद दिवस:- आज पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर शस्त्र और शीश झुकाकर शहीद पुलिस कार्मिकों को किया नमन एवं शहीदों के सम्मान में पुलिस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागौर पुलिस के कार्मिकों द्वारा जांबाज वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। श्री आशा राम चौधरी SP नागौर द्वारा संपूर्ण भारत में गत वर्ष सेवा में रहते अपने दायित्वों का निर्वहन करते शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नामों का पठन किया गया।*
*2. थाना महिला नागौरः- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में पोक्सो एक्ट के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक नामजद आरोपी इब्राहिम खान को कस्बा नागौर से किया गिरफ्तार। आरोपी स्कूल वैन का ड्राईवर है, जिसने नाबालिग पीड़िता को स्कूल ले जाते एवं लाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता था एवं पीड़िता के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।*
*अपीलः- नागौर पुलिस द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों से अपीली की जाती है कि स्कूल वैन/टैक्सियों के चालकों का नियमानुसार पुुलिस वेरीफिकेशन करावें तथा विद्यार्थियों के परिजन भी चालक के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी रखें एवं अपने बच्चों से चालक के व्यवहार के संबंध में लगातार जानकारी लेते रहें।*
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
Didwana, Nagaur | Oct 21, 2026