खलीलाबाद: प्रेस कांफ्रेंस में बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का बड़ा बयान, डॉ. संजय निषाद INDIA गठबंधन में शामिल होंगे
बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. संजय निषाद को INDIA गठबंधन में आने का न्योता देते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव से बात कर उन्हें सम्मानजनक सीटें दिलाई जाएंगी। उन्होंने 25 जुलाई से यूपी में 101 दिवसीय निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान किया और कहा कि 2027 से पहले आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा के विरोध में मत पड़ेगा