दतिया नगर: वैदिक हेरिटेज सभागार में पुस्तक विमोचन और काव्य पाठ के साथ विश्व विरासत दिवस मनाया गया
वैदिक हेरिटेज गार्डन में विश्व विरासत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें पुस्तक विमोचन एवं काव्य पाठ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदरगढ़ शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निलय गोस्वामी उपस्थित रहे उनकी उपस्थिति में अरुण सिद्ध की पुस्तक सिद्ध क़े गिद्ध का विमोचन किया गया काव्य पाठ भी किया गया जिसमें कई कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ी.