लातेहार: सिद्धो-कान्हो सहकारी संघ की बैठक संपन्न, पेशेवर मैन पावर नियुक्ति का प्रस्ताव बनेगा
लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि०, लातेहार की निदेशक परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के कार्यों की समीक्षा करते हुए सुचारू संचालन एवं कार्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए प्रोफेशनल मैन पावर की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।