सीतापुर: एसपी ने किया उच्चीकृत उपनिरीक्षक बैरक का उद्घाटन 👮♂️🏢
सीतापुर। पुलिस कर्मियों के कल्याण और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस क्लब में जीर्णोद्धारित व उच्चीकृत उपनिरीक्षक बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर एसपी ने पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बैरक से उपनिरीक्षकों को तनावमुक्त होकर अपनी ड्यूटी को और अधिक संवेदनशीलता व तत्परता से करने में मदद मिलेगी।
इस दौरान एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ सिटी कपूर कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
#SitapurPolice #UPPolice #Sitapur #PoliceWelfare #Inauguration #AnkurAgrawal #UPGovt #PoliceBaracks #SitapurNews