नानपारा: नानपारा तहसील के पास घर के सामने से भेड़िए ने बकरी को बनाया निवाला, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई
बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नानपारा से एक दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आयी है। नानपारा तहसील के पास रात दो आदमखोर भेड़िए एक मकान के बाहर बकरी के बच्चे का शिकार करते नजर आए। वह दातों से बकरी के बच्चे को पकड़कर नोंचते हुए लेकर चले गए। सुबह जब परिवार ने घर के बाहर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज देखी तो सहम गए।