आरा: डीएम ने बताया, आरा-सासाराम मुख्य सड़क का निर्माण 6 करोड़ की लागत से होगा, जल्द शुरू होगा काम
Arrah, Bhojpur | Dec 13, 2024 आरा सासाराम मुख्य मार्ग पर जीरो माइल के समीप जर्जर सड़क का निर्माण 6 करोड़ के लागत से एक बार फिर से कराया जाना है। भोजपुर के डीएम तरह सुल्तानिया ने बताया कि 6 करोड रुपए के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद बहुत जल्द ही इसमें काम लगेगा और निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। सड़क के दोनों किनारे नाला का निर्माण भी होगा।