मुसाफिरखाना: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगदीशपुर में डाक बंग्ला से रामलीला मैदान तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।
अमेठी जनपद के जगदीशपुर में डाक बंग्ला से रामलीला मैदान तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर आम जनमानस को जागरूक किया गया।तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुरेश पासी,भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनमानस काफी संख्या में मौजूद रहा।