मुसाफिरखाना: बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे पाण्डेय मांझगांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से फटा गैस सिलेंडर, घर की सामग्री हुई नष्ट
अमेठी जनपद के बाजार शुकुल थानाक्षेत्र के पूरे पाण्डेय मांझगांव में समर बहादुर यादव पुत्र राम सजीवन के घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया जिससे घर की सामग्री नष्ट हो गई और घर क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम द्वारा ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया और सूचना सम्बंधित उच्चाधिकारियों को दी गई है।