इस्लामपुर: अशोक महतो के काफिले का स्नातक मतदाताओं ने किया स्वागत, दिलीप कुमार के पक्ष में मांगा समर्थन
इस्लामपुर के रतनपुरा, मुजफ्फरा, काशिमपुर, गुड़रू, मोहनचक और मुर्गियाचक में अशोक महतो का काफिला पहुंचते ही स्नातक मतदाताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान अशोक महतो के साथ विधायक एवं उनकी पत्नी ने भी राजद उम्मीदवार दिलीप कुमार को विजयी बनाने की अपील की। उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर को मतदान होना है।