मंडला: राजराजेश्वरी और बुधवारी क्षेत्र के बीच खाई की सफाई की मांग, पार्षद ने सीएमओ को सौंपा आवेदन
Mandla, Mandla | Jun 22, 2026 राजराजेश्वरी वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद दिलीप नंदा ने नगर पालिका परिषद मंडला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सोमवार तीन बजे आवेदन सौंपकर राजराजेश्वरी किला वार्ड एवं बुधवारी क्षेत्र के बीच स्थित खाई की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। पार्षद ने आवेदन में बताया कि उक्त खाई की स्थिति वर्तमान में अत्यंत खराब हो चुकी है। खाई में बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो गया है।