गुना नगर: स्वतंत्रता पार्क में नगर पालिका गुना ने पतंजलि योग समिति के साथ किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान की दिलाई शपथ
गुना में कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जारी है। स्वतंत्रता पार्क में नगर पालिका गुना ने पतंजलि योग समिति गुना के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया। सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया, नव मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। अन्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने एवं प्रेरित करने संदेश दिया।