महोबा: कुम्हरौड़ा खदान में MP के छात्र का संदिग्ध शव मिला, मौत से पहले उसने मां को किया था फोन
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 पहाड़ खदान में मध्य प्रदेश निवासी बीएससी छात्र सुनील का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुनील ने मौत से पहले अपनी मां को फोन कर दो घंटे में ढूंढने की बात कही थी। इसके ढाई घंटे बाद उसका शव खदान में मिला। सूचना पर महोबा और लवकुश नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिजन साजिश की आशंका जता रहे हैं।