बिधूना: कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में आलू की फसल में घाटे से दुखी किसान का शव फंदे से लटका मिला
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगराजपुर में कर्ज और फसल की बर्बादी से परेशान किसान ने फंदे से लटक कर जान दे दी। आलू की खेती में नुकसान के बाद से वह परेशान था। किसान की मौत के बाद से परिजन बिलख पड़े।गांव जुगराजपुर निवासी संदीप (28) मंगलवार दोपहर खेतों पर गेहूं की कटाई करने के लिए निकला था।