विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली मंदा में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक की हाजीपुर में सड़क दुर्घटना में मौत
गंगौली मंदा पंचायत में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक की सड़क दुर्घटना में मौत मंगलवार को हाजीपुर में हो गई। मृतक पंचायत रोजगार सेवक रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ वार्ड 04 निवासी राजाराम राय बताए गए हैं। घटना उस वक्त हुई जब वे अपने ससुराल हाजीपुर से विभूतिपुर लौट रहे थे। शनिवार को अपने ससुराल गए थे।